
देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चित्तरंजन दास ‘देशबंधु’ की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए सादर नमन किया।
इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, ओजस्वी वक्ता, स्वराज पार्टी के संस्थापक एवं प्रखर राष्ट्रवादी नेता चित्तरंजन दास ‘देशबंधु’ जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं कोटि कोटि नमन!

शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- चित्तरंजन दास एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे, जो अपने कानूनी ज्ञान, लेखनी और ओजस्वी भाषणों के लिए जाने जाते थे। उन्होंने कई स्वतंत्रता सेनानियों की रक्षा करते हुए ब्रिटिश शासन के विरुद्ध आवाज़ उठाई।
‘देशबंधु’ की उपाधि उनके त्याग, माँ भारती की सेवा व राष्ट्रप्रेम की जीवंत पहचान थी। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन को वैचारिक दिशा दी तथा स्वराज की राह में अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। देशभक्ति, सेवा और न्याय के प्रति समर्पित आपका जीवन हम सभी को सदैव राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।