
देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने भारतीय स्वतंत्रता सेनानी व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सादर नमन किया।
इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- गरीबों, पिछड़ों व वंचितों की सशक्त आवाज, सामाजिक समरसता के प्रतीक एवं कुशल राजनीतिज्ञ, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री, भारतरत्न से सम्मानित जन नायक कर्पूरी ठाकुर जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।

शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा- सामाजिक समरसता के प्रतीक, जननायक भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर जी ने अपना संपूर्ण जीवन सामाजिक न्याय के लिए समर्पित कर दिया और इस दिशा में अनेक प्रयास किए। उनका जीवन और आदर्श देश की हर पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा।