
देहरादून। युवा भाजपा नेत्री एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की पार्षद वंशिका सोनकर द्वारा इंदिरा कॉलोनी वार्ड में करवाये जा रहे जनहित एवं विकास के कार्यों पर वार्ड की जनता ने प्रसन्नता जताई एवं उनकी जमकर प्रशंसा की।
इंदिरा कॉलोनी की जनता ने वार्ड संख्या 18 की पार्षद वंशिका सोनकर को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद देते हुए उनकी पीठ थपथपाई। क्षेत्रवासियों का कहना है कि वंशिका सोनकर वार्ड के विकास के लिए बेहतरीन कार्य कर रही हैं। क्षेत्रवासियों ने आशा व्यक्त की है कि पार्षद वंशिका सोनकर जनहित एवं वार्ड के विकास के लिए इस प्रकार भविष्य में भी कार्य करती रहेंगी।
ज्ञात हो कि पार्षद वंशिका सोनकर क्षेत्रवासियों की सेवा में सदैव तत्पर हैं और जन समस्याओं के निवारण के सभी प्रयास कर रही हैं। वहीं पार्षद वंशिका सोनकर ने वार्ड की जनता से निवेदन करते हुए कहा कि यदि क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति को कोई समस्या है तो वे उनके लसियाल चौक स्थित कार्यालय पर आकर संपर्क कर सकता है और अपनी परेशानी से अवगत करा सकता है। जनता की तकलीफों को दूर करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।