
देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर अपने क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास कर रही हैं। अपनी इसी कोशिश के चलते उन्होंने हाल ही में वार्ड में कईं विकास व जनहित से जुडे कार्य करवाएं हैं।
क्षेत्र वासियों की तकलीफों को दूर करते हुए पार्षद वंशिका सोनकर ने हाल ही में अपने वार्ड संख्या 18 नई बस्ती इन्दिरा कॉलोनी में कईं स्थानों पर चॉक हो चुकी नालियों व सीवरेज की सफाई का कार्य करवाया था।वहीं वार्ड में कुछ अन्य जगहों पर भी नालियों में कचरा जमा होने की सूचना पाकर वंशिका सोनकर ने तत्काल इस समस्या को दूर किया।
गौरतलब है कि इंदिरा कॉलोनी वार्ड में कुुुछ जगह कचरा फंसने की वजह से नालियां जाम हो चुकी थीं। लोगों की परेशानियों को देख व इस समस्या का समाधान करते हुए वार्ड की पार्षद वंशिका सोनकर ने सफाई कर्मचारियों को बुलाकर तत्काल नालियों की साफ-सफाई करवाई और भारी मात्रा में नालियों में फंसे कचरे को बाहर निकलवाया।
वार्ड की पार्षद वंशिका सोनकर के कार्यों की जमकर प्रशंसा करते हुए क्षेत्र वासियों ने उनका आभार जताया और उन्हें धन्यवाद कहा। क्षेत्रवासियों के अनुसार पार्षद वंशिका सोनकर ने उनकी सुध ली और जनता की परेशानियों को दूर करने के लिए तत्काल आगे आईं। उनके ये प्रयास सराहनीय है।