
देहरादून। उत्तराखंड के कर्णप्रयाग में थराली की पूर्व विधायक और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नी देवी शाह का निधन हो गया है। मुन्नी देवी पिछले तीन माह से बीमार थीं। उनका इलाज चल रहा था।
जानकारी के अनुसार, शनिवार को मुन्नी देवी ने देहरादून स्थित अस्पताल में अंतिम सांस ली। दिल्ली उसके बाद देहरादून अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। देहरादून स्थित अस्पताल में उनका निधन हो गया। आज कर्णप्रयाग संगम तट पर अंतिम संस्कार होगा।