
देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने छायावादी युग की प्रमुख कवयित्री, ‘पद्म विभूषण’ से सम्मानित महादेवी वर्मा की जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए सादर नमन किया।
इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- आधुनिक युग की मीरा, हिंदी साहित्य में छायावादी युग की प्रमुख कवयित्री, ‘पद्म विभूषण’ से सम्मानित महादेवी वर्मा जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन!

शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- महादेवी वर्मा जी ने अपनी रचनाओं के माध्यम से सामाजिक वेदना, महिला सशक्तिकरण एवं सांस्कृतिक धरोहर के प्रति जनमानस को जागरूक किया। उनकी कृतियाँ आज भी हमें समाज सुधार तथा आत्मचिंतन की प्रेरणा देती हैं।