
देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने महान स्वतंत्रता सेनानी एवं अमर शहीद बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए सादर नमन किया।
इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर आदिवासी नेता, महान स्वतंत्रता सेनानी एवं जननायक, धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।

शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ भगवान बिरसा मुंडा जी का संघर्ष आज भी जनजातीय स्वाभिमान और स्वतंत्रता संग्राम का अमिट प्रतीक है। विदेशी हुकूमत के खिलाफ स्वतंत्रता का बिगुल फूंकने वाले ‘धरती आबा’ बिरसा मुंडा जी ने जनजातीय अस्मिता व संस्कृति की रक्षा के लिए एक मजबूत आंदोलन की नींव रखी। जल, जंगल और जमीन के अधिकारों के लिए अथक संघर्ष करने वाले वीर बिरसा मुंडा जी के महान बलिदान को देश सदैव याद रखेगा।