
देहरादून। युवा भाजपा नेत्री एवं वार्ड संख्या 18, इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए सादर नमन किया।
इस अवसर पर जारी अपने संदेश में पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- ‘समृद्ध गांव’ और ‘सशक्त किसान’ के लिए आजीवन समर्पित रहे भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, ‘भारत रत्न’ स्व. चौधरी चरण सिंह जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं कोटि-कोटि नमन। भारत के किसान हितों के सच्चे प्रहरी, ग्रामीण भारत की आवाज, चरण सिंह जी का योगदान राष्ट्र सदा स्मरण रखेगा।

युवा भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने कहा- ग्रामीण और कृषि विकास के प्रबल समर्थक देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह जी वंचितों के उत्थान, किसानों के कल्याण और ग्रामीण भारत की प्रगति के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करते रहे। भाजपा की डबल इंजन की सरकार उनके दिखाए मार्ग पर सतत आगे बढ़ रही है। कृषि क्षेत्र को मजबूती प्रदान करने में आपके द्वारा दिया गया अमूल्य योगदान सदैव हमारी स्मृतियों में जीवंत रहेगा।